फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो बच्चों को घर पर छोड़कर विवाहिता लापता, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Oct 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सात अक्तूबर को वह रोजाना की तरह सुबह करीब आठ बजे काम पर चला गया था। घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी और दो बेटे मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे उसके पिता ने फोन कर बताया कि बहू घर पर नहीं है, जबकि दोनों बच्चे घर पर ही हैं। जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचा और पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पति ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस को मामले में अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें