पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में सोमवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब 9:30 बजे कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से अंकित गुप्ता (29) की मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था। रस्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि शाम लगभग 9:30 बजे पुलिस को अमरिया कस्बे में दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली, जिसमें एक पक्ष की ओर से गोलीबारी भी हुई। इस घटना में अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है। दो अन्य आरोपियों, हर्षित गुप्ता और संतोष गुप्ता, को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी संतोष गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध देसी पिस्तौल और कुछ लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। मैंने और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और वैज्ञानिक जांच के लिए टीमें मौजूद हैं, सभी ज़रूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
#WATCH | Pilibhit, UP: SP Sukirti Madhav Mishra says, "At approximately 9:30 PM this evening, the police received information about an incident in Amariya town involving a clash between two groups, during which shots were fired by one side. It has been confirmed that three individuals, Ankit Gupta, Mohit Gupta, and Kunal Srivastava, have lost their lives. The primary accused, identified as Kaushal Gupta, has been immediately taken into custody by the police. Two other accused individuals, Harshit Gupta and Santosh Gupta, have also been detained. Additionally, a licensed rifle registered in the name of the accused Santosh Gupta has been recovered by the police, along with an illegal country-made pistol and some wooden sticks. I, along with other officials, have inspected the scene, and teams are present to conduct a scientific investigation; all necessary legal procedures are being ensured. Regarding the motive behind the incident, it appears to stem from a dispute between the two groups concerning the accounts of the Ramlila Committee. It has also come to light that no formal complaint had been lodged by either party prior to this incident."
— ANI (@ANI) October 12, 2026