फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट लगने से विवाहिता की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। कपड़े डालते समय पास से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आकर विवाहिता करंट लगने से झुलस गई। सीएचसी के बाद जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसा माधोटांडा कस्बे के वार्ड नंबर एक में बृहस्पतिवार दिन में करीब एक बजे हुआ। वार्ड निवासी आकाश की पत्नी नीरज (25) कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए घर के आंगन में बंधी रस्सी पर डालने पहुंची। परिजनों के अनुसार रस्सी के पास से ही बिजली का तार निकला था। कपड़े डालते समय अचानक अचानक उसकी चपेट में आ गई।
करंट लगने से नीरज गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे माधोटांडा सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। मृतका का एक डेढ़ वर्षीय पुत्र है। बताया जाता है कि मृतका गर्भवती थी। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें