फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे के जीवन साथी बने 28 जोड़े

Sun, 25 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हुए सामूहिक विवाह समारोह में गायत्री परिवार के टोली नायक लालता प्रसाद शास्त्री, राजेश कुमार ने साथ विधि विधान से विवाह कराए। समारोह में 24 विवाह कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन 31 जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया इसमें तीन जोड़ों के न पहुंचने पर 28 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लेने के लिए पंडाल में हवनकुंड बनाए गए थे। प्रत्येक वेदी पर नव दंपतियों के सहयोग को गायत्री परिवार के आचार्य मौजूद रहे। इससे पहले प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की शांती और पुष्पा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभांरभ कराया। समारोह में भारी भीड़ रही। समारोह में शामिल होने वालों के लिए भंडारा भी हुआ। इसमेें तमाम लोगोें ने भोजन प्रसाद किया।
विज्ञापन


इन लोगों ने दिया आशीर्वाद
नवदंपतियों को गौशाला प्रबंधक अनंतराम पालिया, अशोक खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, दीनदयाल शर्मा, बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा, सत्य प्रकाश शुक्ला, बाबा इंद्रपाल सिंह, दिनेश चंद्र गुप्ता, चरनजीत कौर, मिथलेश दीक्षित, तौलेराम पांडेय अकाल एकेडमी के प्रबंधक जसवंत सिंह, गन्ना परिषद के चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज, मुजफ्फरनगर के प्रधान नरेश पाल सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह, भाकियू नेता मंजीत सिंह आदि ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
17 वरिष्ठ गायत्री परिजन सम्मानित
समारोह मेें जिले भर के 17 ऐसे गायत्री परिवारों को सम्मानित किया गया जो 70 साल की आयु प्राप्त कर चुके हैं।

उपहार में दिया गया यह सामान
नवदंपतियों को विदाई में पलंग, गद्दा, कंबल, साड़ियां, कपड़े, डिनर सेट, बाथरूम सेट, श्रृंगार का सामान, बर्तन, मिष्ठान, घड़ी आदि सामान उपहार में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए हैं सामूहिक विवाह
माता भगवती देवी गोशाला में अक्षय तृतीया पर गायत्री परिवार की ओर से हुए सामूहिक विवाह समारोह में 24 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें