गांधी प्रेक्षागृह में हुए युवा सम्मेलन का शुभारंभ स्वामी तपन एवं सीए संजय अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं दीप जलाकर किया। स्वामी तपन ने कहा कि युवा होना एक मानसिक स्थिति है इसका आयु से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने युवाओं को देश की तकदीर बताते हुए उन्नति के रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि पशुता छोड़कर मनुष्य बनना होगा। इसके लिए तीन बातें अच्छी संगति, अच्छे काम और ध्यान पर जोर दिया। समाजसेवी सतीश जायसवाल ने कहा कि हम सभी कम से कम एक अच्छा कार्य करने का संकल्प लें और दान, दया, क्षमा को जीवन को अंग बनाएं। सम्मेलन को डॉ. प्रणव शास्त्री, लखनऊ से आए विवेक शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। अंत में बच्चों की प्रश्नोत्तरी हुई जिसमें विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सीएम संजय अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में धर्मपाल, प्रेमराज, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश वर्मा, धीरेंद्र सिंह, अश्वनी अग्रवाल, एसएस खान, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।