फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे किनारे बरातघर, पार्किंग का पता नहीं...सड़क किनारे खड़े रहते हैं वाहन

विज्ञापन
बरखेड़ा में एक बरातघर के सामने सड़क के फुटपाथ पर खड़ी की गई कार संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर और पूरनपुर, बरखेड़ा, बीसलपुर व अमरिया में हाईवे के किनारे बने बरातघरों के बाहर सड़क तक खड़े रहने वाले वाहन सफर में जोखिम बढ़ा रहे हैं। शाम छह के बाद से ही इन बरातघरों के सामने हाईवे के फुटपाथ से लेकर सड़क तक वाहनों की कतार दिखती है। ये वाहन जाम का कारण तो बनते ही हैं। साथ ही हादसे की वजह भी बन रहे हैं। पूर्व में पीलीभीत-बरखेड़ा मार्ग पर बरातघर के सामने हुए हादसे में युवक की जान भी जा चुकी है। अब बरातघरों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की रूपरेखा तय हो गई है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे शहर के अंदर से गुजर रहा है। पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे पर बरखेड़ा और बीसलपुर पड़ता है। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर पूरनपुर और बरेली-हरिद्वार हाईवे पर अमरिया है। शहर और इन सभी नगर व कस्बों में हाईवे के किनारे ही बरातघर संचालित हो रहे हैं। कहने के लिए तो अधिकांश बरातघर खुद की पार्किंग होने का दावा करते हैं। मगर, शादी-समारोह के समय वाहनों की कतार हाईवे के फुटपाथ से लेकर सड़क तक दिखती है।द्वारचार और अन्य कार्यक्रम में बराती हाईवे पर ही डांस करते दिखते हैं। सड़क पर खड़े वाहन जाम का कारण बनते हैं। हादसे भी होते हैं।
मौजूदा समय में सहालग का सीजन है। रात के समय कोहरा भी दस्तक दे रहा है। ऐसे में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से खतरा और बढ़ गया है। अब शासन की ओर से आदेश जारी किया गया कि हाईवे किनारे बने बरातघर संचालकों को स्वयं की पार्किंग बनानी होगी। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

कहां कितने बरातघर हैं हाईवे के किनारे
- चार बरातघर शहर में पूरनपुर और टनकपुर हाईवे के किनारे संचालित हैं।
- पांच बरातघर पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग के किनारे बरखेड़ा कस्बे व आसपास हैं।
- 10 बरातघर बीसलपुर में शाहजहांपुर और गोला हाईवे पर हैं।
- चार बरातघर पूरनपुर में हाईवे के किनारे संचालित हैं।
- चार बरातघर अमरिया में हरिद्वार हाईवे के किनारे बने हैं।
खुद की कमाई, राहगीरों की मुसीबत
हाईवे किनारे बरातघरों का संचालन करने वाले खुद तो कमाई कर रहे हैं। सड़क पर खड़े वाहन राहगीरों के लिए मुसीबत बनते हैं। जिन बरातघरों में पार्किंग का दावा किया जाता है। उनके सामने भी वाहन फुटपाथ और सड़क पर खड़े नजर आते हैं। राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
शासन सख्त, सूची बनाने में जुटा परिवहन विभाग
बढ़ते हादसों पर रोकथाम के लिए शासन सख्त हो गया है। अब परिवहन विभाग जिले में हाईवे के किनारे संचालित सभी बरातघरों की सूची तैयार करने में जुट गया है। इन बरातघर संचालकों को पार्किंग बनाने की हिदायत दी जाएगी। वाहन सड़क पर खड़े मिलने पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।




हो चुके हैं हादसे
केस: एक
पूरनपुर नगर में रविवार की शाम काशीपुर के लालपुर कॉलोनी निवासी विशाल गांव हरसिंहपुर स्थित बरातघर में खाना बनाकर अपने घर जा रहे थे। बरातघर के समीप ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर उनकी मौत हो गई।
केस : दो
19 अप्रैल 2025 को बरखेड़ा कस्बे में गोपी कॉलोनी के निकट स्थित बरातघर में शादी समारोह चल रहा था। बरात में शामिल होने आए बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी 17 वर्षीय संजय कुमार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
-
वर्जन
बरातघरों के पास स्वयं की पार्किंग होनी चाहिए। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से हादसे का खतरा रहता है। शासन से आदेश आ गया है। इसको लेकर बरातघरों की सूची तैयार कर उन्हें दिशा निर्देश दिए जाएंगे।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।

बरखेड़ा में एक बरातघर के सामने सड़क के फुटपाथ पर खड़ी की गई कार संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें