फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में थमी व्यापार की रफ्तार, अब आने लगी बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले साल कोरोना संक्रमण की पहली लहर से व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया था। कारोबारी और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। त्योहारी सीजन हो या फिर सहालग का सीजन। लॉकडाउन में बाजार बंद होने के कारण व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद रखने पड़े। इसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ा। इसके बाद भी व्यापारियों ने उम्मीद नहीं छोड़ी। व्यापारियों को उम्मीद थी कि संक्रमण खत्म होने पर व्यापार फिर से गति पकड़ लेगा, मगर फिर कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। अब कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद फिर से कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। इससे सभी सेक्टर के व्यापारियों में खुशी लौटने लगी है। सर्राफा, बर्तन और कपड़ा व्यापारियों के चेहरों में मुस्कान लौट आई है। पहली और दूसरी लहर में नुकसान उठा चुके व्यापारियों ने बाजार खुलने के बाद ग्राहकों की पसंद के अनुसार नए मॉडल और ब्रांडों का स्टॉक स्टोर में रख लिया है। अब कारोबार अच्छा होने की व्यापारियों में उम्मीद बनी हुई है। व्यापारियों ने बताया अमर उजाला उदय अभियान के तहत लोगों को जिस तरह से जागरूक कर रहा है। उसका असर बाजार में दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में और अच्छा व्यापार होने की संभावना है। नुकसान की भरपाई होने लगी है।
विज्ञापन

संक्रमण के बाद अब व्यापार ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में और व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। अमर उजाला की इस पहल से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई जल्द पूरी होने की उम्मीद है। - शैली अग्रवाल, महामंत्री सराफा वेलफेयर एसोसिएशन
बाजार खुलने के बाद पटरी पर लौट रहा है। अभी पूरी तरह बाजार सामान्य नहीं हो पाया है। धीरे धीरे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। अमर उजाला के उदय अभियान से व्यापारियों को काफी लाभ मिला। - अनूप अग्रवाल, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन

धीरे-धीरे व्यापार पटरी पर आ रहा है। ग्राहकों के लिए फाइनेंस की विशेष स्कीम शुरू की है। इससे ग्राहक आसानी से बाइक खरीद सके। हालांकि अभी सामान्य दिनों जैसा व्यापार शुरू नहीं हो पाया है। - सचिन अग्रवाल, अग्रवाल हांडा
अभी बाजार पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। बारिश का मौसम भी शुरू हो गया। इससे लोग बाइक की खरीद पर कम ध्यान दे रहे है। अगर बाजार ऐसे ही खुलता रहा, तो आने वाले दिनों में व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। - सौरभ अग्रवाल, बांके बिहारी बजाज
कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद बाजार तो खुल गया, मगर अभी तक व्यापार रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। आने वाले दिना में अगर बाजार खुलता रहा, तो व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। - कमल अग्रवाल, झंकार ज्वैलर्स
बाजार ने अभी तेजी नहीं पकड़ी है। आने वाले दो तीन माह तक ऐसा चलेगा। इसके बाद अगर ऐसे ही बाजार खुलता रहा, तो व्यापार अच्छा होने की संभावना है। लॉकडाउन से बाद अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। - विकास सिंह, विकास ज्वैलर्स
कोरोना संक्रमण के बाद बाजार तो खुल गया, मगर अभी बाजार की स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। पहली लहर के बाद कम फिर भी अच्छा हुआ, मगर दूसरी लहर में व्यापार अभी तक ठीक नहीं हो पाया। - सजल अग्रवाल, गहना ज्वैलर्स
कोरोना संक्रमण के कारण सहालग की सीजन में दुकान बंद थी, मगर अब बाजार खुलने के बाद रफ्तार पकड़ ली है। अगर तीसरी लहर नहीं आई तो लॉकडाउन के नुकसान की भरपाई दिवाली तक होने की उम्मीद है। - आशीष अग्रवाल, मॉडर्न क्राकरी
पिछले दो साल से लगातार कारोबार लॉकडाउन के कारण ठप है। अब बाजार तो खुल गया, मगर रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। विशेष फाइनेंस समेत कई स्कीम भी शुरू कर रखी है। दो दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन के कारण भी व्यापार पर फर्क पड़ रहा है। - राम अग्रवाल, अंशुमान हांडा
बाजार पटरी पर नहीं आ पाया, ग्राहक के पास पैसे की भी कमी है। दोनों लॉकडाउन में मुझे खुद कई लाख का नुकसान हो चुका है। तीसरी लहर नहीं आती है, तो तीन से चार माह में व्यापार अच्छा होने की उम्मीद। - संजीव मिश्रा, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल
लॉकडाउन के बाद बाजार जरूर खुलने लगा है। मगर अभी तक पटरी पर नहीं आया। तीसरी लहर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। इससे कुछ कहा नहीं जा सकता कि अब तक व्यापार पटरी पर लौटेगा। - हरदीप सिंह, दीप ओकिनावा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें