फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर पत्थर से वार कर चौकीदार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शराब पिलाने को लेकर शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो चौकीदारों में विवाद हो गया। एक चौकीदार ने दूसरे के सिर पर पत्थर से कई वार कर हत्या कर दी। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के करनापुर गांव निवासी दुलीराम ने बताया कि पीलीभीत-मैलानी रूट पर ब्रॉडगेज का काम चल रहा है। कानपुर के एक ठेकेदार के अंडर में उनके भाई ओमप्रकाश उर्फ ज्ञानी (48) पुत्र मेवाराम शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर चौकीदारी करते थे। हरकिशनपुर गांव का ही रहने वाला लालाराम भी चौकीदार था। रोज की तरह सोमवार रात नौ बजे भतीजा अभिषेक अपने पिता ओमप्रकाश को शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस घर आ गया। कुछ देर बाद लालाराम ने भाई ओमप्रकाश पर शराब पिलाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी में लालाराम ने पत्थर से सिर पर कई वार किए। इसमें ओमप्रकाश लहूलुहान हो गए। स्टेशन की तरफ टहल रहे गांव के ही रवि ने ओमप्रकाश को लहूलुहान पड़ा देख परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे। आरोपी लालाराम भाग गया था। सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल को सीएचसी माधोटांडा लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल जीआरपी क्षेत्र का निकला। इस पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ जीआरपी नितिन कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के भाई दुलीराम की तहरीर पर हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी लालाराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है। शराब को लेकर हुए झगड़े में हत्या की गई है। शाहगढ़ रेलवे स्टेशन से हत्या में इस्तेमाल खून से सना पत्थर भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें