फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में 61 परिवारों ने की घर वापसी... गुरुद्वारे में टेका मत्था, धर्म परिवर्तन कर बने थे ईसाई

Mon, 16 Jun 2025 07:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में सोमवार को 60 सिख परिवारों ने घर वापसी की। बताया गया कि इन परिवारों ने लालच में आकर ईसाई धर्म अपना लिया था। भारतीय सिख संगठन ने इन परिवारों की घर वापसी कराई। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में सिख समाज के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे गांव राघवपुरी स्थित गुरुद्वारा में सोमवार को हुए घर वापसी समारोह में नौ जत्थेबंदियों और बाबा सहित सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा है कि घर वापसी समारोह में 61 सिख परिवारों ने घर वापसी की। गुरुद्वारा में मत्था टेका। नानक नगरी बैल्हा के गुरुद्वारा की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह समारोह लोगों के घर वापसी की स्वेच्छा जाहिर करने की जानकारी दी।

विज्ञापन


नेपाल सीमा के गांवों में कई लोगों के धर्म परिवर्तन करने को लेकर सोमवार को गांव राघवपुरी गुरुद्वारा में घर वापसी समारोह रखा गया। समारोह में भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क ने कहा कि सिख धर्म का इतिहास रहा है कि इसमें कोई भेदभाव नहीं है। इससे दूसरे धर्म के लोग प्रेरणा लेते हैं। जिन लोगों ने भ्रमित होकर दूसरे धर्म को अपना लिया। उनके लिए सिख समाज के दरवाजे खुले हैं। घर वापसी करें। लालच में आकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन

घर वापसी कर गुरुद्वारे में टेका मत्था 
उन्होंने बताया कि समारोह में 61 परिवारों ने घर वापसी की। गुरुद्वारा में मत्था टेका और अरदास हुई। उन्होंने बताया कि इससे पहले क्षेत्र में घूमकर लोगों ने धर्म परिवर्तन को लेकर जानकारी की गई थी। जिस पर लोगों ने लालच में आकर भ्रमित होकर धर्म परिवर्तन करने की बात कही थी। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि घर वापसी करने वाले लोगों को गले लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें- बरेली में बारिश से बुरा हाल: घरों-दुकानों में भरा पानी... एसएसपी दफ्तर में भी जलभराव, रेल पटरी डूबी; तस्वीरें

समारोह में महंगापुर के बाबा गुरनाम सिंह, अमरिया के बाबा मोहन सिंह, खजुरिया के बाबा सुलखान सिंह, बाबा गुरनाम सिंह, बाबा गुरविंदर सिंह, बाबा बल्देव सिंह के अलावा आगरा के बाबा प्रीतम सिंह, नानक नगरी बैल्हा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष, सदस्य सहित नौ जत्थे पहुंचे। नानक नगरी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने बताया कि समारोह में दूसरे धर्म में गए लोगों ने स्वेच्छा से घर वापसी का आश्वासन दिया है। कुछ परिवारों ने घर वापसी भी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें