फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भड़रिया, राजूपुर व खनंका गोआश्रय स्थलों में मिलीं अनेक अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा ने शनिवार को भड़रिया, राजूपुर और खनंका ग्राम पंचायत के गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। यहां कई कमियां मिलीं, जिनको दूर कराने का संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि भड़रिया के गोआश्रय स्थल का काफी हिस्सा ऊबड़-खाबड़ था। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष वर्मा को ऊबड़-खाबड़ हिस्से को समतल कराने और दोनों तरफ खाई खोदवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान निरीक्षण में राजूपुर के गोआश्रय स्थल में फर्श उखड़ी मिली। कुछ हिस्से पर पानी भरा हुआ था। यहां पर भूसाघर भी नहीं था। बीडीओ ने क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी रितेश शुक्ला को तीनों कमियां तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खनंका के गोआश्रय स्थल के निरीक्षण में सामने आया कि यहां परिसर में हरा चारा बड़े पैमाने पर उगाया जा सकता है, बावजूद इसके यहां कम हरा चारा उगाया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी जाकिर अली को इन तीनों खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें