फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहनों के लिए फिटनेस जांच सेंटर न बनने तक मिलेगा मैनुअल प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फिटनेस जांच के लिए वाहन स्वामियों के लिए बरेली व उत्तराखंड आदि जगहों की दौड़ अब नहीं लगानी होगी। वाहन स्वामी संभागीय परिवहन कार्यालय में ही वाहनों की फिटनेस करा सकेंगे। इसको लेकर विभागीय अफसरों को आदेश कर दिया गया है। हालांकि अभी मैनुअल तरीके से ही वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। इससे वाहन स्वामियों को राहत मिल सकेगी। उनका समय और धन बचेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में पारदर्शिता लाए जाने के लिए विभागीय स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में विभाग के अधिकांश कार्याें को ऑनलाइन किया जा चुका है। वहीं, वाहनों की फिटनेस जांच के लिए भी ऑनलाइन किया जाना था। हालांकि जिले में फिटनेस जांच सेंटर न होने से यहां के वाहनों स्वामी वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए बरेली व उत्तराखंड की दौड़ लगान होता था। इसके बाद विभागीय अफसरों की ओर से फिटनेस जांच सेंटर बनाए जाने के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।
वाहन स्वामियों की समस्या को देखते हुए शासन स्तर से इसमें बदलाव किया गया है। जिले में फिटनेस जांच सेंटर स्थापित न होने तक जिले में मैनुअल ही वाहन स्वामियों को फिटनेस प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों से मिले आदेश के बाद अफसरों की ओर से कवायद तेज कर दिया गया है। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी जिले में ही वाहनों फिटनेस जांच प्रमाण पत्र ले सकेंगे। इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


दस आवेदकों ने फिटनेस सेंटर बनाए जाने के लिए किया है आवेदन
वाहन स्वामियों को सहूलियत देने के लिए अफसरों की ओर से फिटनेस जांच प्रमाण पत्र जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है। सेंटर स्थापित किए जाने के लिए आवेदन भी मांगे जा रहे हैं। ऐसे में अब-तक करीब 10 लोगों ने इसको स्थापित करने के लिए आवेदन किया है। जल्द ही विभागीय कार्रवाई पूरी कर इसका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें