दो वर्ष से मजदूरी न मिलने से नाराज गांव टेहरी के मनरेगा मजदूरों ने पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
गांव
टेहरी के मनरेगा मजदूर रविवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और दो
वर्षों से मजदूरी न मिलने को लेकर पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर
नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि पंचायत विभाग जान बूझकर मजदूरी का
भुगतान नहीं कर रहा है।
वे लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। लोगों ने
15 फरवरी तक मजदूरी का भुगतान न होने पर 16 फरवरी से तहसील परिसर में
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी। एक घंटे बाद मजदूरों ने
प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में इकरार,
नसरुद्दीन, नईम खां, नसीर खां, छेदालाल, लल्ला खां, नवाब खां, आमिर खां,
नेतराम, छोटेलाल, इंतजार, अनीस, शराफत, बाबू, कयूम, सोमवती, सुम्मेर लाल,
मुनीज बेगम, राजकुमार, अशफाक और पंचम लाल आदि मनरेगा मजदूर शामिल थे।