फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाजार में तेजी से महका आम गिर गए दाम, बढ़ गई बिक्री भी

Sat, 13 Jun 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के बाजार में बिकता बंबइया आम। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी के बढ़ते तेवरों के बीच फलों का राजा कहे जाने वाले आम की खुशबू अब शहर के बाजारों में खूब महक रही है।
विज्ञापन

फुटपाथ से लेकर फल मंडी में दशहरी, बंबइया, चौसा, लंगड़ा, फजरी सहित अन्य किस्म के आमों की आमद बढ़ने से खरीदारों की भीड़ लगने लगी है। इनमें मिठास में दशहरी व बंबइया आम सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं। पहले के मुकाबले अब दाम भी कुछ कम हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों और फल मंडी में इन दिनों अलग-अलग किस्म के आम 60 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। स्वाद और मिठास के कारण दशहरी आम की मांग सबसे अधिक है, जबकि बंबइया आम भी ग्राहकों को खूब लुभा रहा है। दुकानदार बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में आवक बढ़ने से दामों में भी थोड़ी नरमी आई है, जिससे बिक्री में तेजी आई है। आने वाले दिनों में चौसा, लंगड़ा, फजरी, गुलाब खास, गोला, बनारसी आने से बाजार में रौनक व कारोबार और बढ़ जाएगा। जून के अंत तक आम का कारोबार अपने चरम पर पहुंच जाएगा और बाजार पूरी तरह आम की खुशबू से महक उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें