फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी-बेटियों से मारपीट के बाद घर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शराब के नशे में पति ने पत्नी और चार बेटियों के साथ मारपीट करने के बाद घर में आग लगा दी। जानकारी पर मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला जोशीटोला निवासी शांति देवी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पति प्रेम कुमार शराब का आदी है। आए दिन नशे की हालत में घर आकर विवाद करता है। वह न केवल पत्नी बल्कि अपनी चारों पुत्रियों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट करता है। परिवार का खर्च उसके ससुर की रेलवे विभाग से मिलने वाली पेंशन से चलता है।
आरोपी पति अक्सर ससुर से पैसे की मांग करता है। इन्कार करने पर उनके साथ भी मारपीट करता है। आरोप है कि 14 मार्च की रात करीब नौ बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने घर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें