कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप
पहली शादी की जानकारी छिपाकर ग्राम प्रधान और सचिव की मदद से कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि 12 नवंबर 2025 को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अरविंद ने विवाह किया। योजना के तहत मिलने वाला अनुदान और सामान भी लिया।
गीता के मुताबिक, उसे पति के विवाह की जानकारी बाद में हुई। 24 दिसंबर 2025 को उसे विवाह का प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुआ। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को सौंपी गई है।
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि विवाह प्रमाणपत्र, सामूहिक विवाह योजना के पंजीकरण, सत्यापन और सरकारी लाभ से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।