फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में सड़क पर टहल रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर... मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 13 May 2025 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीलीभीत जिले में गांव के बाहर मार्ग पर टहल रहे होमगार्ड जवान के पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी होने पर एंबुलेंस की मदद से घायल को माधोटांडा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


हादसा माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया गांव के निकट सोमवार देर रात हुआ। जमुनिया गांव निवासी रामौतार होमगार्ड जवान हैं। उनका पुत्र अमित कुमार (30) सोमवार रात के समय घर से बाहर टहलने के लिए आया था। माधोटांडा मार्ग पर टहलते के समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि जोरदार टक्कर के बाद युवक खाई में जा गिरा और काफी देर तक वहां पड़ा रहा। इसके बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की युवक पर नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

यह भी पढ़ें- UP: दंपती में अनबन...पति के दोस्तों ने समझौते के बहाने बुलाया, होटल में दरिंदगी कर बनाया वीडियो; दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें