फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तहेरे भाई की हालत गंभीर

Sun, 30 Aug 2026 01:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जहानाबाद क्षेत्र के निवासी पीतम राम (45) की मौत हो गई। उनके चचेरे भाई सर्वेश (30) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे। सर्वेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीतम राम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में जहानाबाद बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से रेफर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव भौना हुसैन नगर निवासी पीतम राम (45 वर्ष) शनिवार रात करीब आठ बजे अपने तहेरे भाई सर्वेश (30 वर्ष) के साथ बरात बोझ निसरा में लगने वाली बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर निसरा राइस मिल के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तहेरे भाई की हालत गंभीर 
एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने पीतम राम को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीतम राम की पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें