फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धीमी साइकिल रेस में बच्चों ने दिखाई एकाग्रता, सबसे पीछे रहने वाले बने विजेता

विज्ञापन
विजयी बच्चों को पुरस्कृत करते सेवाश्रम के लोग। स्रोत स्वयं। - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद जयंती पर रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम ने कराई प्रतियोगिता, 60 बच्चों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

पीलीभीत। मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम की ओर से शुक्रवार को संतराम सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में धीमी साइकिल रेस प्रतियोगिता कराई गई।
प्रतियोगिता में सबसे तेज पहुंचने के बजाय सबसे धीमी गति से साइकिल चलाकर निर्धारित दूरी पूरी करने वाले प्रतिभागियों को विजेता चुना गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, आत्मनिरीक्षण और धैर्य विकसित करना रहा।
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के कुल तीन राउंड कराए गए। इनमें दो राउंड बालकों और एक राउंड बालिकाओं के लिए रहा। प्रत्येक राउंड में सबसे पीछे रहकर संतुलन बनाए रखते हुए रेस पूरी करने वाले पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया।
इस तरह कुल 15 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने बताया कि सामान्य साइकिल रेस में बच्चे तेजी से आगे निकलने का प्रयास करते हैं, जबकि धीमी साइकिल रेस में उन्हें अपनी गति पर नियंत्रण रखते हुए संतुलन और एकाग्रता बनाए रखनी होती है। इसी माध्यम से बच्चों को बाहरी प्रतिस्पर्धा के बजाय स्वयं की ओर देखने, धैर्य रखने और अंतर्मुखी होकर आत्मनिरीक्षण करने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में ड्रमंड कॉलेज, चिरौंजी लाल विद्यालय, संतराम सरस्वती शिशु मंदिर, जीजीआईसी, अंगूरी देवी सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक सीए संजय अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव जय प्रकाश बघेल, भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान सतीश शर्मा, संतराम शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कुरेंद्र कुमार और विद्यालय का स्टाफ सहयोग में रहा। ब्रह्माकुमारी संस्था की रीमा बहन भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें