फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद मलेरिया ने दी दस्तक, सात नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना के साथ ही अब मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। मानसूनी बारिश की शुरुआत में ही सात मलेरिया केस सामने आए हैं। मरीजों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। यहां फीवर सर्वे चलाते हुए आसपास के घरों में दवाई का छिड़काव किया गया। लोगों को मलेरिया के लक्षण व बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभी मानसूनी बारिश शुरू ही हुई है। इसी के साथ मलेरिया की शुरुआत भी हो गई है। जनपद में सात मलेरिया के केस सामने आए हैं। शहर के मोहल्ला कबीर खां में एक, पूरनपुर के राहुलनगर में एक, महाराजपुर में तीन, बिलसंडा के टेहरी गांव में एक और ललौरीखेड़ा के सुहास गांव में एक मरीज मलेरिया से ग्रसित मिला है। मलेरिया विभाग का कहना है कि यह मरीज लॉकडाउन के बीच में ही संक्रमित हुए थे, मगर जानकारी अब हुई। इन इलाकों में टीमें भेजकर मलेरिया संक्रमित मरीजों को दवाई उपलब्ध कराई गई हैं। नाली-नालों में एलआरवी दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। इधर, संचारी रोग अभियान भी शुरू हो गया है। मलेरिया टीमें गांवों में जाकर सर्वे कर रही हैं। हालांकि इन सातों मलेरिया संक्रमितों में सामान्य बुखार था। दो से तीन मरीज ठीक भी हो गए हैं। संचारी अभियान के तहत दवाई का छिड़काव करते हुए लोगों को मलेरिया की रोकथाम और लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है।
मलेरिया के सात केस मिले हैं। टीमों ने गांवों में जाकर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। आसपास के घरों में भी दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों को मलेरिया के लक्षण और सावधानी के बारे में बताया जा रहा है। - डॉ. राजीव मौर्या, सहायक मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें