फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते वक्त वृद्धा की रोडवेज बस से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ढाबे पर बस के रुकने पर शौच के लिए सड़क पार कर रही बहराइच की वृद्धा खुटार की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस से कुचलकर गंभीर रुप से घायल हो गई। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन

असम हाईवे पर खमरिया पट्टी के आगे ढाबे के समीप बुधवार देर रात बहराइच के थाना कौड़ी के गांव नौवस्ता निवासी बाबूराम की पत्नी विनीता (84) परिवार वालों के साथ प्राइवेट बस से पीलीभीत से बहराइच जा रही थीं। ढाबे पर बस रुकी तो उनका पुत्र और अन्य यात्री खाना खाने चले गए। इस दौरान वृद्धा शौच के लिए सड़क पार करने लगी। तभी खुटार से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि रोडवेज बस का नंबर लोग नहीं देख सके। चालक बस लेकर भाग गया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें