मक्का मदीना में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों के हताहत होने से जिले से गए
जायरीनों के परिवार वाले काफी परेशान हैं। इसमें कुछ लोगों ने जायरीनों से
संपर्क कर अपनों के ठीकठाक होने की सूचना मिलने पर राहत की सांस ली। वहीं
कई परिवारों का अपने लोगों की कोई सूचना न मिलने पर कई परिवार चिंता में
डूबे हुए हैं।
आजमीने हज के लिए न्यूरिया कस्बे के मोहल्ला तिगड़ी
निवासी इमाम काजी हबीब अहमद, मोहल्ला खेड़ा निवासी उस्मा खां, मोहल्ला
खब्बापुर निवासी मोहम्मद मियां, चेयरमैन हिलाल अहमद की मां बदरूल निशा,
मोहल्ला यार खां निवासी इमाम बख्श उनकी पत्नी बानो और राज्यमंत्री हाजी
रियाज अहमद की मां गांव गौहर निवासी अनीस फात्मा, भतीजा अफजाल सहित दर्जनों
लोग गए हुए हैं।
वहीं बीसलपुर क्षेत्र से पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ
फूलबाबू भी हज पर गए हैं। गुरुवार को मक्का शरीफ में भगदड़ मचने से
सैकड़ों लोगों के मरने की सूचना से हज गए जायरीनों के घर वालों में हड़कंप
मच गया। वह अपनों की सलामती जानने को व्याकुल हो उठे। इसमें न्यूरिया से गए
उस्मान खां के भाई हाजी इरफान ने उस्मान व काजी हबीब अहमद से फोन पर
वार्ता की। उनके सही सलातम होने की सूचना मिलने पर राहत की सांस ली।
उधर
राज्यमंत्री हाजी रियाज ने बताया कि मां और भतीजे सहित कई लोगों से उनकी
फोन पर वार्ता हुई है। सभी ठीक हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में कोई
भी भारत देश का नागरिक नहीं है। लेकिन न्यूरिया के ही खब्बापुर निवासी
मोहम्मद मियां, इमाम बख्श, बानो सहित कुछ लोगों का संपर्क अपनों से नहीं हो
पा रहा है जिससे उनमें बेचैनी है।
बीसलपुर। पूर्व राज्यमंत्री अनीस
अहमद उर्फ फूलबाबू के भाई शकील अहमद उर्फ गुड्डू ने बताया कि हज को गए उनके
भाई एवं अन्य लोगों से बात हुई है। सभी सही सलामत हैं।