फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोवंशों के चारे-पानी की व्यवस्था करें, बनवाएं टिनशेड

Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र के गो आश्रय स्थल बिहारीपुर कुमरिखा व इमलिया का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम संजय कुमार ने हरा चारा-भूसा व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इमलिया गो आश्रय स्थल में एक टिनशेड बनवाने के लिए कहा। कस्बा पट्टी में गोशाला के लिए भूमि भी देखी।
विज्ञापन

बिहारीपुर कुमरिखा गोशाला में 70 पशु संरक्षित मिले। डीएम ने पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा व पानी का इंतजाम देखा। पशुओं को सर्दी से बचाने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
कृत्रिम गर्भाधान के बारे में पूछा। इमलिया गो-आश्रय स्थल में 35 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। उन्होंने गोवंशों के ईयर टैगिंग से संबंधित जानकारी ली। नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

देवीपुरा गोशाला पहुंचे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने माधोटांडा मार्ग की देवीपुरा गोशाला का निरीक्षण किया। दो दिन पहले मृत पशुओं के शव ट्रैक्टर से बांधकर खींचने के मामले की जानकारी ली। कहा कि यहां 950 पशु संरक्षित हैं। मृत गोवंशीय पशुओं को ट्रैक्टर से खींचने के मामले में प्रधान से भी जवाब मांगा गया है। सचिव की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें