शहर के स्टेशन रोड पर व्यापारियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमनदीप सिंह जौली, हर्ष आनंद, अजय सूरी, अनिल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राजेश भसीन, संजीव थम्मन, बब्बू दुलवानी, आलोक मिश्रा, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मैथिल ब्राहमण कल्याण समिति द्वारा मैथिल धर्मशाला में स्वजातीय खिचड़ी भोज आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरदेव शर्मा, जयंतीप्रसाद शर्मा, तेजबहादुर शर्मा, योगेंद्रदत्त शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा, गौरव झा आदि मौजूद रहे।
जिला सहकारी बैंक शाखा पर भी भंडारे का आयोजन हुआ। यहां उप महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष सौरभ गंगवार, शाखा प्रबंधक जयप्रकाश शर्मा, ओमनारायण शर्मा, दीनानाथ, अनिल वर्मा, अशोकपाल सिंह, अमर पाल सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। मकरसंक्रांति पर्व गुरुवार को भी परंपरागत ढंग से मनाया गया। नदियों के घाटों और घरों में लोगों ने स्नान करने के बाद दान किया। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, मोहल्ला गनेशगंज में भी भंडारा हुआ।
बीसलपुर। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर मंदिरों में पूजा अर्चना की। तिल से निर्मित खाद्य पदार्थों और खिचड़ी का दान दिया। महिलाओं में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
अमरिया। दियोरनियां गांव में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें जिठनियां, हैदराबाद, फरदिया, रसूला, कैमोर, भूड़ा गांव के लोगों ने भाग लिया। आरएसएस के जिला प्रचारक चंदन सिंह ने पर्व के बारे में बताया। इस मौके पर मंगली प्रसाद वर्मा, विनीत सिंह, प्रेमपाल, नत्थूलाल, ब्रजेश, अमरनाथ, लालाराम, सूरज, नेत्रपाल आदि शामिल रहे।
ललौरीखेड़ा। ब्लाक क्षेत्र के गांवों में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव डंडिया भिसौड़ी स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। भंडारा भी हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता वीपी सिंह, छविनाथ, कुलश्रेष्ठ शुक्ला, विनीत वाजपेई, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे। सिद्धबाबा स्थल पर भी भंडारे का आयोजन हुआ।