फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी मुकदमों की जांच खुद करें एसओ

Thu, 15 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष एक दिवसीय भ्रमण पर पीलीभीत पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारियों के साथ बैठक कर मुकदमों की समीक्षा की। जिले में लंबित मुकदमों की संख्या कम होने पर उन्होेंने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा एससी एसटी एक्ट के मुकदमे दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी अथवा उनके स्तर के अधिकारी स्वयं इसकी जांच करें। जिला पूर्ति विभाग से उन्होंने राशन कोटे की निलंबित दुकानों के मामलों को लंबित न छोड़कर निस्तारित या निरस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी के उपस्थित न होने पर उन्होंने अभिलेखों सहित लखनऊ तलब किया है। उन्होंने बताया आयोग का पुनर्गठन किया है तब से 17 हजार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिसमें 68 सौ मुकदमे निस्तारित किए जा चुके हैं। बैठक में सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर, एसडीएम रामप्रकाश, तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी, टाइगर रिजर्व के एसडीओ वीपी सिंह, सामाजिक वानिकी के वन क्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी अर्चना सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें