फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सैलानियों के लिए आज से खुलेगा महोफ गेट

Sat, 16 Nov 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जंगल सफारी के दौरान चूका बीच की पार्किंग में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान आने वाले सैलानियों को अब और सहूलियत मिल सकेगी। पीटीआर प्रशासन ने मुस्तफाबाद के अलावा महोफ रेंज के गेट नंबर एक को भी खोलने का निर्णय लिया है। यहां से भी सैलानी बुकिंग कराने के बाद जंगल की सैर कर सकेंगे। शनिवार को वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना नए गेट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का आगाज होने के बाद से सैलानियों की आमद शुरू हो जाती है। देश के विभिन्न इलाकों के अलावा विदेश से भी सैलानी आते हैं। इसके लिए अब तक सैलानियों को शहर के नेहरू पार्क के अलावा मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग काउंटर पर जाना पड़ता है।
पर्यटन सत्र के दौरान जंगल का खूबसूरत नजारा और बाघों के अधिक दीदार होने की वजह से सैलानियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले सत्र में भी सैलानियों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बढ़ती संख्या के देख पीटीआर प्रशासन ने सैलानियों की सुविधाओं पर भी ध्यान देना शुरू किया।
विज्ञापन

इसके लिए मुस्तफाबाद के अलावा महोफ रेंज के गेट नंबर एक को खोलने का निर्णय लिया गया। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद पीटीआर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई। गेट को नया रूप दिया गया। यहां पर एक बुकिंग काउंटर भी बनाया गया है।
विज्ञापन

यहां से बुकिंग कराने के बाद सैलानी जंगल की सैर करने जा सकेंगे। एफओ मनीष सिंह ने बताया कि गेट खुलने से सैलानियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें