मांगें पूरी होने पर ही समाप्त करेंगे अनशन
अनशन की जानकारी होते ही तहसीलदार हबीब अंसारी, बीडीओ अमित शुक्ला, एसओ सिद्धांत शर्मा और लेखपाल विवेक दीक्षित आश्रम परिसर में पहुंचे। महंत सत्यगिरि ने अफसरों के सामने आश्रम तक पक्की सड़क, नहर पुलिया निर्माण, मॉडल शौचालय और मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग रखी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन से वह संतुष्ट नहीं हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग का प्रस्ताव पूरा होने बाद ही अनशन समाप्त करेंगे। मांग पूरी न होने पर नवरात्र के पहले दिन समाधि लेने की चेतावनी दी।
तहसीलदार हबीब अंसारी ने बताया कि अनशन की सूचना पर वह आश्रम पहुंचे थे। महंत की मांगों को सुना गया है। आश्वासन पर महंत ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। वहीं महंत सत्यगिरि का कहना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर जब तक कोई जनप्रतिनिधि आश्रम परिसर नहीं पहुंचता है। मंदिर के जीर्णोद्धार कराए जाने के लिए धनराशि मुहैया नहीं कराता है। तब तक अनशन जारी रहेगा ।