फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महंत सत्यगिरि को जूस पिलाकर समाप्त कराया अनशन

Thu, 19 Mar 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। अनशन पर बैठे महंत सत्यगिरि को मंदिर का जीर्णोद्धार और सड़क निर्माण समेत अन्य मांगों को पूरा करने के आश्वासन दिया गया। इसके बाद उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन


नगर से सटे गांव मझगवां में स्थित श्री लगड़े बाबा देवस्थल को जाने वाली सड़क के निर्माण, मॉडल शौचालय, बोरिंग और मंदिर के जीर्णोद्धार समेत अन्य मांगों को लेकर महंत सत्यगिरि दस दिन पूर्व अनशन पर बैठे थे। इसको लेकर कई अधिकारियों ने मंदिर पर पहुंचकर उनका अनशन समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। बुधवार को थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा, लेखपाल एवं अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर महंत को समझाया। उनकी मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महंत को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करा दिया गया। महंत ने बताया कि उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है। इस पर उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें