फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए महंत ने फिर शुरू किया अनशन

विज्ञापन
अनशन पर बैठे महंत सत्यगिरि । संवाद - फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर से सटे गांव मझगवां क्षेत्र में श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत सत्यगिरी मंदिर के जीर्णोद्धार न होने से नाराज होकर अनशन पर पुनः बैठ गए। बोले कि समस्या का जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

श्री लंगड़े बाबा देवस्थल करीब चार सौ वर्ष पुराना है। यहां के महंत सत्यगिरी मंदिर के जीर्णोद्धार, पक्का रास्ता, पुलिया निर्माण और मॉडल शौचालय की मांग की लेकर कुछ माह पूर्व अनशन पर बैठे थे। इसके बाद बीडीओ अमित शुक्ला, एसओ सिंद्धात शर्मा, तहसीलदार हबीब अंसारी ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया और उनको आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्य न होने पर महंत नाराज हो गए।
कुछ दिन पूर्व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उनकी मांगें सरकार पूरी नहीं कर रही है। इसलिए वह अपनी किडनी बेचकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें