बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी राजेश कुमार ने बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद को शिकायती पत्र देकर थाने के दरोगा पर सुविधा शुल्क मांगने और पिटाई का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि रविवार को वह बीसलपुर से मैजिक चलाकर ला रहा था। ब्लॉक तिराहे पर थाने में तैनात एक दरोगा ने मैजिक रोककर कागजों की जांच की। कागज पूरे मिलने पर भी पांच हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर मैजिक सीज कर दी और थाने लगाकर पिटाई की। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी पीलीभीत से जमानत के दौरान की थी। उनके आदेश पर दोबारा मेडिकल कराया गया है।
विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बताया कि पीड़ित के साथ मारपीट की गई है। दरोगा को बुलाया गया है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई कराएंगे। उधर, थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि मैजिक चालक ने सड़क पर दरोगा से अभद्रता की। इस वजह से उसका मेडिकल कराकर चालान किया गया। मारपीट का आरोप गलत है। संवाद