बारात में शिरकत करने के बाद घर वापस जा रही मैजिक गाड़ी मार्ग पर खड़े
वाहन से जा टकराई। इसमें मैजिक गाड़ी में सवार नौ लोगों में दो की मौत हो
गई और सात घायल हो गए। घायलों को बीसलपुर अस्पताल भेजा गया।
पीलीभीत
थाना बीसलपुर के स्थानीय कस्बे के मोहल्ला दुबे के रहने वाले मनोज त्रिपाठी
के पुत्र राहुल त्रिपाठी की बारात शाहजहांपुर के थाना रोजा अंतर्गत गांव
सुजातपुर में मंगलवार को गई थी।
राहुल की बारात में शिरकत करने के बाद में
मैजिक में सवार होकर कस्बा बीसलपुर के सचिन, चन्दन, अमित, अटल, राजेश,
अभिषेक, रजनीश, विपिन, श्यामाचरन नौ बाराती अपने घर रात एक बजे वापस आ रहे
थे।
मैजिक शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना अंतर्गत सरनाम सिंह के
ईंट-भट्टे के निकट पहुंची ही थी कि सड़क पर खड़े किसी अज्ञात वाहन में जा
घुसी।
इससे मैजिक गाड़ी में बैठे सभी बाराती घायल हो गये। मौके पर पहुंची
पुलिस ने मैजिक गाड़ी को काट कर घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए निकट
के अस्पताल बीसलपुर भेजा।
इन घायलों में 30 वर्षीय सचिन, 32 वर्षीय चन्दन
ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सात बारातियों का उपचार चल
रहा है।