न्यूरिया कस्बे में मैजिक वाहन में जलती आग। स्रोत सोशल मीडिया
पीलीभीत। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से मैजिक में आग लग गई। आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। चालक ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति विकराल देख वह दूर हट गया। आग की जानकारी पर एकत्र हुई भीड़ ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मैजिक आग का गोला बन गई।
घटना न्यूरिया कस्बे में मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। कस्बे के मोहल्ला मो. याद खां निवासी रहीस अहमद मैजिक चालक हैं। देर शाम कस्बे के ही बस स्टैंड मार्ग पर मैजिक खड़ी की थी। इस दौरान मैजिक में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
इस पर रहीस ने मैजिक रोकी और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन जरा सी देर में आग की लपटें तेज हो गईं। चंद मिनटों में वाहन आग का गोला बन गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बैटरी से हुए शार्ट सर्किट के बाद आग लगने की बात कही गई है।