फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माघ पूर्णिमा आज, धनाराघाट पर शारदा नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

Wed, 12 Feb 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। माघ पूर्णिमा पर बुधवार को हजारों श्रद्धालु पूरनपुर क्षेत्र के धनाराघाट पर शारदा नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मंगलवार को नदी घाट पर साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं के नहाने और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। घाट पर चल रहे सात दिवसीय यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ विश्राम और भंडारा होगा।
विज्ञापन


शारदा नदी के धनाराघाट पर साधु-संतों की रमनगरिया लगी है। कई महात्मा, संत कल्पवास कर रहे हैं। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या पर यहां मेला लगा था। तमाम श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। माघ पूर्णिमा पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। इसको लेकर मंंगलवार को तैयारी पूरी कर ली गई। घाट पर साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के नहाने के बाद कपड़े बदलने की व्यवस्थाएं पूरी की गईं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहले से ही यहां मौजूद है।
शारदा नदी घाट पर छह फरवरी को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ था। बाबा राघवदास ने बताया कि बुधवार को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का विश्राम और भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि अगले दिन परेवा है। नदी घाट पर कल्पवास कर रहे साधू, संत शुक्रवार को अपने स्थानों को रवाना होंगे। माघ पूर्णिमा को लेकर घाट पर लगने वाले मेला को लेकर मंगलवार को कई व्यापारी अपनी दुकानें लगाने को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें