फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर मैगी के पांच नमूने लिए

Thu, 28 May 2015 11:20 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश में मैगी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जिले में भी जांच की गई। खाद्य विभाग की टीम ने बाजार से मैगी के पांच नमूने लिए। मैगी के खिलाफ जांच की जानकारी पाकर बाजार की कई दुकानें बंद हो गई।
विज्ञापन


फास्ट फूड मैगी में गड़बड़ी की खबरें आने के बाद पूरे प्रदेश में जांच अभियान चल रहा है। इसकी जानकारी पर सुबह डीएम ओएन सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिले में चेकिंग कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने शहर में छापेमार कार्रवाई की।

 दोपहर को हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानें बंद हो गई। टीम ने जेपी रोड स्थित दयाल एजेंसी पहुंचकर मैगी पैकिंग, खरीद आदि की जांच की और यहां से पांच नमूने भी लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूरे जिले में मैगी के सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजे जाएंगे। जांच टीम में खाद्य सुपरवाइजर खालिद हुसैन एवं अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें