फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोटांडा मार्ग निर्माण को 51 करोड़ का प्रोजेक्ट

Tue, 24 Nov 2015 11:27 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल से जर्जर पड़े माधोटांडा पीलीभीत मार्ग की दशा जल्द सुधरने के आसार हैं। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग निर्माण का सर्वे कर 51 लाख का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा है। पंचायत चुनाव बाद इस पर काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

पीलीभीत से माधोटांडा तक के लगभग 32 किमी मार्ग का निर्माण छह साल पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कराया गया था। मार्ग के निर्माण में गड़बड़ी और गुणवत्ता में कमी के कारण चंद दिनों बाद ही मार्ग उखड़ गया था। इसके बाद मरम्मत न होने के कारण एक साल में ही मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया। ग्रामीणों ने कई बार मांग की लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का समय पूरा होने पर पिछले माह इसे आरईएस से पीडब्ल्यूडी में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने इसके निर्माण को सर्वे प्रारंभ किया। करीब 15 दिन तक चले सर्वे के बाद विभाग ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 51 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो पंचायत चुनाव के बाद इस मार्ग पर काम शुरू हो सकता है।

फैक्ट फाइल
लंबाई     : 32 किमी
प्रस्तावित लागत : 51 करोड़
चौड़ाई        : 7 मीटर

माधोटांडा मार्ग का हॉटमिक्स से निर्माण के लिए सर्वे पूरा कराकर 51 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप रस्तोगी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें