फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश में माधोटांडा-पीलीभीत और बरखेड़ा-दियोरिया मार्ग हुआ बंद

विज्ञापन
बरखेड़ा दियोरिया मार्ग पर जर्जर पुलिया के चलते बंद पड़ा आवागमन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले की दो जर्जर पुलियों पर जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इसमें माधोटांडा–पीलीभीत मार्ग के अलावा बरखेड़ा–दियोरिया मार्ग भी शामिल है। दोनों ही मार्गों पर पुलिया जर्जर हालत में होने और समय से काम न पूरा होने से हजारों लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा। बरखेड़ा से पिपरिया मंडन होते हुए दियोरिया को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर ग्राम बर्रामऊ के पास बनी पुलिया सफेद हाथी साबित हो रही है। पुलिया का निर्माण तो हो चुका, लेकिन दोनों तरफ सड़क न बनने से यह बेकार पड़ी है। जिम्मेदारों ने वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था भी नहीं की, नतीजतन आवागमन पूरी तरह बंद है। लोग मजबूरी में लंबे रास्ते से घूमकर जा रहे हैं, जबकि कई जान जोखिम में डालकर पुलिया से गुजरते हैं।
करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मार्ग सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाया। दियोरिया, मधवापुर, उमरिया, बल्देवपुर, रहमानगंज समेत 30 गांवों की लगभग एक लाख आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन




माधोटांडा मार्ग पर निर्माणाधीन सड़ा पुलिया का वैकल्पिक रास्ता डूबा, आवागमन बंद
कलीनगर। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर निर्माणाधीन सड़ा पुलिया का वैकल्पिक रास्ता लगातार हो रही बारिश के बाद डूब गया। इससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। लोग परेशानी के बाद लंबी दूरी तय कर आवागमन करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि करीब एक माह से पुलिया का वैकल्पिक रास्ता खराब है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें