टीम को ट्रॉफी देते आयोजक। स्रोत स्वयं
पीलीभीत। क्रिकेट लीग सीजन-1 का तीसरा मैच एम 3 आर और गोल्ड हंटर्स के बीच खेला गया। इसमें एम 3 आर ने गोल्ड हंटर्स को दो विकेट से हराया। अर्शी खान को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पीलीभीत क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में मुख्य अतिथि बरेली के बिल्डर यशवी कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर यश राम और विशाल राम रहे। गोल्ड हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 18 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 96 रन बनाए। गोल्ड हंटर्स की तरफ से अफनान खान ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। इसमें दो छक्के और चार चौके शामिल रहे। विशाल ने 11 रन का योगदान दिया। एम 3 आर की तरफ से अर्शी खान ने सर्वाधिक चार विकेट और शुभ ने दो विकेट चटकाए।
इसके जवाब एम 3 आर की टीम ने 17.5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। एम 3 आर की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट विशाल ने चटकाए। केशव ने दो विकेट चटकाए। एम 3 आर की तरफ से सिद्धार्थ ने सबसे अधिक 42 रन बनाए। कप्तान मेहरबान अली ने 10 और शिवा ने 13 रनों का योगदान दिया। इस मैच के अंपायर फैजान और रिजवान रहे। संवाद