फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एम 3 आर और ब्रदर्स इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
​​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत- स्व्य
विज्ञापन
पीलीभीत प्रीमियर लीग : अभिजीत-गीतांश बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

पीलीभीत। पीलीभीत प्रीमियर क्रिकेट लीग के पहले संस्करण में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। एम 3 आर और ब्रदर्स इलेवन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इन मैचों में गीतांश और अभिजीत गंगवार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
लीग का चौदहवां मैच एम 3 आर और बहेड़ी बुल्स के बीच हुआ। एम 3 आर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने बीस ओवर में सात विकेट खोकर 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया। गीतांश ने सर्वाधिक 80 रन और अज़ीम ने 70 रन का योगदान दिया। बहेड़ी बुल्स की ओर से असद और फ़ैज़ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बहेड़ी बुल्स की टीम 18.2 ओवर में 166 रन ही बना सकी। सन्नी वर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। एम 3 आर के रियाज और सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट चटकाए। इस मैच में गीतांश को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

लीग के प्रथम चरण के अंतिम मैच में ब्रदर्स इलेवन ने बहेड़ी बुल्स को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बहेड़ी बुल्स ने आठ विकेट खोकर 176 रन बनाए, जिसमें सन्नी वर्मा ने 58 रन का योगदान दिया। ब्रदर्स इलेवन की ओर से अदनान और कौशल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में, ब्रदर्स इलेवन ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर 177 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें अभिजीत के 95 रन अहम रहे। इस प्रदर्शन के लिए अभिजीत गंगवार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

इन मैचों में नातिक और अरशान ने अंपायर की भूमिका निभाई। एकांश ने स्कोरर का कार्य संभाला। गगन प्रताप ने कमेंटेटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इन अधिकारियों ने मैचों के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें