जहानाबाद। देवर पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव बार नवादा निवासी रेखा देवी ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर में चीनी खत्म होने पर वह गेंहू बेचकर चीनी खरीदकर लाई थी। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर उसके सास-ससुर ने उसे डांट दिया, जब उसने विरोध किया तो पड़ोस में रहने वाला देवर तमंचा लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसपर उसने डायल 112 को सूचना दी। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर आरोपी तमंचा छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद