सहायक आयुक्त औषधि गुलशन झेपिया के निर्देेश पर कई जिलों के डीआई की टीम ने मंगलवार को सात मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा और दवाइयों के सैपल लिये। इस दौरान किसी भी दुकान पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। छापामारी की सूचना मिलते ही अधिकांश लोग अपने मेडिकल स्टोर बंद कर भाग गये।
बरेली के ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार, शाहजहांपुर के देश बंधू विमल, पीलीभीत की बबिता रानी, बदायूं के पवन शाक्य ने सुबह 11 बजे से नगर के मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। इसमें रामजी, न्यू इंडियन, भारद्वाज, जय अंबे मेडिकल स्टोर पर दवा का रख रखाव व अभिलेख आदि देखे। इनमें से किसी भी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला।
बरखेड़ा। कसबे में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की गई। इसमें न्यू कादरी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट मिले व विजय, गुप्ता मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। पीलीभीत ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने बताया कि बीसलपुर में चार व बरखेड़ा में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया।