फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तहसील कर्मी से नगदी, मोबाइल लूटा

Sun, 28 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर कोतवाली के गांव गोबल निवासी रामबहादुर कश्यप ने बताया कि वह तहसील बीसलपुर में चपरासी के पद पर तैनात है। शनिवार को गांव नगरारता में कुछ लोगों को समन तामील कराने के बाद बाइक से महमदपुर सिमरा के रास्ते से होकर गौहनियां जा रहा था। शाम करीब चार बजे गौहनियां स्थित राइस मिल के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछे से आ गए और उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली।
विज्ञापन

बदमाशों तमंचे के बल पर उससे दो हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। उसने बताया कि बदमाशों ने उसकी बाइक छीनकर कुछ दूर आगे छोड़ दिया और भाग निकले। उन्हाेंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ एसओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें