फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

Sun, 28 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ महिलाओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सीओ ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाल कर पालिका कर्मियों से निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मोहल्ला ग्यासपुर के कुछ लोगों ने मंडलायुक्त से पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में एसडीएम ने नायब तहसीलदार एमआर थारू को राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर भेजकर अतिक्रमण की पैमाइश करायी। जांच के उपरांत अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शनिवार को पालिका कर्मियों की टीम जेसीबी के साथ भवनों को ध्वस्त करने पहुंची। तभी दोनों अतिक्रमणकारियों के घरवाले व समर्थक मौके पर एकत्र हो गए और टीम का विरोध करने लगे।
इस दौरान शकीला बेगम व उनके परिवार की अन्य महिला मकान की छत पर चढ़ गईं और अतिक्रमण हटाने पर छत से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। विवाद बढ़ जाने पर सीओ सुबेग सिंह सिद्धृू व प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को समझाबुझाकर बमुश्किल छत से उतारा। इसके बाद टीम ने शकील खां निर्माण को ध्वस्त कर दिया, जबकि दूसरे का निर्माण छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें