फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम  पर डेढ़ लाख ठगे

Wed, 18 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीस लाख का लोन दिलाने के नाम पर खटीमा के एक युवक ने डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। काफी दिन बीतने के बाद भी लोन पास न होने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरहा विक्रम गांव के रहने वाले सूर्य प्रकाश के अनुसार उसकी मुलाकात उत्तराखंड के खटीमा निवासी महेश शर्मा पुत्र भोलेराम से थी। आरोपी ने डेयरी पर बीस लाख का लोन पास कराने का झांसा दिया। सारे कागजात लेने के बाद आरोपी ने दस प्रतिशत रकम पहले देने की बात कही। इस पर पीड़ित युवक ने चौदह मई 2015 को एक लाख पचास हजार रुपये दे दिए। कई दिनों तक आरोपी पीड़ित को चक्कर कटवाता रहा। लोन पास न होने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इस पर आरोपी से अपना दिया रुपया वापस मांगा। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसकी शिकायत थाना पुलिस से लेकर एसपी तक की गई। लेकिन पुलिस भी जांच के नाम पर चक्कर लगवाती रही। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद अब मामले में कानूनी कार्रवाई हुई है। एसओ जहानाबाद भोला सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें