नहीं कर सकेंगे बूथ पर जाकर मतदान
पोस्टल-बैलेट से मतदान करने वाले मतदाता दोबारा बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर सकेंगे। मतदान कर्मियों को उस क्षेत्र की मतदाता सूची भी दी गई है, जिसका पोस्टल बैलेट से मतदान हो चुका होगा। सूची में ऐसे लोगों के नाम के आगे लाल स्याही से पीबी की मुहर लगा दी जाएगी। यही मतदाता सूची 19 अप्रैल को मतदान के दिन बूथों पर दी जाएगी।