पीलीभीत। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद की सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक का आयोजन हुआ। इसमें लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की बात कही गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को सुबह 10 से शाम बजे तक पीलीभीत के दीवानी न्यायालय और बाह्य न्यायालय बीसलपुर व ग्राम न्यायालय पूरनपुर में किया जाएगा। इसमें विभिन्न एनपीए खाताधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए समझौते किए जाने के संबंध में बैंक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्टेट बैंक मुख्य शाखा पीलीभीत, पीएनवीपीएसवी, बीओआई, बीओबी, केनरा बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक आदि के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।
बैंक प्रबंधकों को अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत गीता सिंह ने निर्देशित किया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करें।
ताकि एनपीए खाताधारकों को इसका लाभ मिल सके। बैठक सुनील कुमार द्वितीय, अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के विश्राम कक्ष में आयोजित की गई। संवाद