फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्थानीय मार्गों पर बसों की कमी से डग्गामार वाहन चालकों की मौज

Tue, 26 Aug 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन के बजाए डग्गामार वाहन हावी हैं। बसों की समय सारणी व लेटलतीफी डग्गामार वाहनों के लिए बढ़ावा दे रही है। इसके बाद भी रोडवेज के अफसर इसको लेकर बेपरवाह बने हुए हैं और हादसे में लोग अपनी जिंदगियां गवां रहे हैं। जहानाबाद के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद भी अफसर अनजान हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से करीब 117 बसों का संचालन हो रहा है। रोडवेज के अफसर दिल्ली मार्ग पर तो 40-50 बसों के संचालन का दावा करते है, लेकिन स्थानीय मार्गों पर इनके संचालन को लेकर विशेष रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के स्थानीय मार्गों की अगर बात की जाए तो बीसलपुर मार्ग पर सात, अमरिया मार्ग पर चार, पूरनपुर में सात बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि, कलीनगर तहसील के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। कलीनगर जानी वाली बसों को पूरनपुर होते हुए ले जाया जाता है। इससे यात्रियों को अधिक समय और रुपये दोनों खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें