गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारे में सजा दीवान, हुआ कीर्तन
पीलीभीत। जिले में लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। पंजाबी समुदाय के लोगों ने अग्नि प्रज्जवलित कर सुख-समृद्धि की कामना की। युवक, युवतियाें ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया व एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
लोहड़ी पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। मक्का, रेवड़ी, मूंगफली अग्नि में समर्पित कीं। पंजाबी समाज के युवक व युवतियों ने पंजाबी लोकगीत गाए। प्रसाद भी बांटा। जिन लोगों के घर में विवाह हुआ था या पहली संतान हुई थी उनके यहां पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने भांगड़ा भी किया।
एकता नगर के गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारे में लोहड़ी पर्व पर दीवान सजाने के साथ ही कीर्तन किया गया। शाम को यहां लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान प्रधान अमरीक सिंह, दलबीर सिंह सलूजा, प्रीति पाल सिंह, रविंद्र सिंह, रोमी सिंह, सतनाम सिंह छाबड़ा व संगत मौजूद रही।
पूरनपुर। लोहड़ी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। नगर के स्टेशन चौराहा के समीप उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से लोहड़ी जलाई गई। पूजा कर लोगों को रेवड़ी और मूंगफली बांटीं गईं। इस दौरान हंसराज गुलाटी, प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, अजय खंडेलवाल, कपूरचंद बजाज, संजीव गुप्ता, उमेश गुप्ता, सम्मरी अरोड़ा, दलजीत अरोड़ा, राजेंद्र गुलाटी, सचिन गुप्ता, रवि बजाज, संतोष बजाज आदि व्यापारी मौजूद रहे।
गुरूद्धारा गुरू तेगबहादुर एकता नगर में जलाई गई लोहड़ी । संवाद