फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास आवंटन में घोटाले की आशंका

Mon, 21 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र गांव में गरीबों को लोहिया आवास आवंटन में बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। बिलसंडा के एक गांव में डीएम के निर्देश पर जांच चल रही है, जबकि मरौरी के पंडरी, खमरिया सहित कई अन्य गांव में भी गड़बड़ी की शिकायतें हैं। यदि लोहिया आवास आवंटन की सही जांच हुई तो कई की गर्दनें फंस सकती हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2015-16 के लिए चयनित लोहिया समग्र गांव में नाली, खडंजा, बिजली, सड़क के अलावा गरीबों को लोहिया आवास भी आवंटित किए जा रहे हैं। इसके लाभार्थियों का चयन विकास खंड स्तर से किया जाता है। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत और सत्ता के दबाव में कई अपात्रों का चयन भी किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसमें पूर्व में इंदिरा आवास पा चुके लोगों, घर में ट्रैक्टर, बंदूक या पक्का मकान होने के बावजूद चयन के आरोप लग रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व डीएम ने बिलसंडा ब्लाक के जमुनिया मुस्तिकल ईंटगांव के लोहिया आवासों की जांच के आदेश दिए थे। अब अन्य ब्लाकों से भी बड़ी संख्या में अपात्रों के चयन की शिकायतें आ रही हैं। दो दिन पूर्व मरौरी के गांव पंडरी के लोगों ने पीडी आरबी भास्कर से अपात्रों के चयन की शिकायत की है। वहीं कुछ अन्य गांव के मामले भी प्रकाश में आ रहे हैं। यदि लोहिया आवास के आवंटन की किसी उच्चाधिकारी अथवा कमेटी से जांच करा दी जाए तो ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई की गर्दनें फंस सकती हैं।
0000000000000
लोहिया आवास आवंटन की शिकायतें मिली हैं। बिलसंडा ब्लाक के गांव की बीसलपुर तहसीलदार द्वारा जांच कराई जा रही है। अन्य शिकायतों की जांच के लिए भी जल्द अधिकारी नामित किए जाएंगे। गड़बड़ी मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरबी भास्कर, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें