फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी के ठेलों पर ही रोजदारों के खाने के सामान की होगी बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/पीलीभीत। क्षेत्र में लॉकडाउन की स्थिति देखने को पहुंचे डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि रोजेदारों के लिए ठेलों पर ही खजूर, फेनी और खाने के अन्य सामान की बिक्री कराई जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ने खासपुर, पिपरिया संतोष, माधोटांडा में मनरेगा से चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। पिपरिया संतोष में तालाब निर्माण और माधोटांडा में 1170 मीटर चकरोड और तालाब का निर्माण भी देखकर यहां 250 मनरेगा मजदूरों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करने को कहा। साथ ही तेजी से कार्य शुरू हों, इसके निर्देश खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे को दिए। विधायक बाबूराम पासवान के आवास के समीप विधायक की ओर से चलाई जा रही रसोई को भी डीएम ने देखा। यहां जिलाधिकारी ने लोगों को मास्क बांटे और लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में हुई बैठक में डीएम ने पदाधिकारियों से अपील की कि कोई भूखा न रहे, इसके वे लोग ध्यान रखें। यदि बजट कम पड़ेगा तो उसकी व्यवस्था करा दी जाएगी। इसी बैठक के दौरान वहां मौजूद एसडीएम को उन्होंने रमजान माह में रोजेदारों के खानपान के सामान की व्यवस्था के बारे में निर्देश दिए। बैठक में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैहरा, सुखदेव सिंह, चतविंदर सिंह, अशोक खंडेलवाल, मास्टर गुरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें