फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चिह्नित किए जा रहे भीड़ वाले इलाके

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन ऐसे इलाकों को चिह्नित कर रहा है, जहां अधिकारियों और फोर्स के हटने के बाद लोगों का घरों से निकला शुरू हो जाता है। ऐसे इलाकों में सख्ती करने के लिए सूची तैयार कराई जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार और सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने टीम के साथ भ्रमण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार कार्रवाई कराई जा रही है। सुबह छह से नौ बजे तक ही इस समय किराना की दुकानें खुल रही हैं। लोगों से सामाजिक दूरी बनाने और मास्क का प्रयोग करने को कहा गया है, लेकिन इसका पालन पूरी तरह से नहीं हो पा रहा। मोहल्ला फीलखाना, पंजाबियान, काला मंदिर, सुनगढ़ी समेत कई इलाकों में पुलिस के हटने के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर जमा हो रहे हैं। इसको लेकर पूर्व में अनाउंसमेंट करवाकर पुलिस ने सुधार न होने पर कर्फ्यू लगाने की चेतावनी भी दी थी। इसका भी कुछ खास असर नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने टीम के साथ भ्रमण कर इसके बारे में जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मोहल्लों का चिन्हीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें