फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई, दो बच्चों की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शुगर फैक्टरी रोड पर 6 महीने पहले सीज किए गए एक निजीअस्पताल 26 मार्च को कोरोना के संदिग्ध मरीजों को क्वारन्टीन करने के लिए प्रशासन ने अधिग्रहण किया था। अस्पताल संचालक ने उसमें कोरोना मरीजों को क्वारन्टीन कराने के बजाय गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी शुरू कर दी। सामान्य मरीजों को लॉकडाउन नियमों के विपरीत भर्ती कर लिया गया। इसमें रविवार की रात एक महिला को भर्ती कराया गया। उसने दो जुड़वं बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चा दो दिन पहले मर गया। एक बीती रात। यह पता चलने पर सुबह हंगामा होने लगा। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने मामले की जांच शुरू की है। लॉकडाउन के बाद इस अस्पताल को कोरोना संदिग्ध मरीजों को क्वारन्टीन कराने के लिए एक भवन के तौर पर अधिकृत किया गया था। अस्पताल कोरोना मरीजों को क्वारन्टीन करने के लिए खोला गया था। इसमें गर्भवती महिलाओं की भर्ती कैसे की गई। सीएमएस को मामले की जांच सौंपी गई है। - डॉ सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें